खुजनेर: खुजनेर के बड़ा गणपति मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन मनाया गया रुक्मणी विवाह उत्सव
खुजनेर के बड़ा गणपति हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब कथा के छठे दिन श्री कृष्णा और रुक्मणी विवाह के प्रसंग के दौरान श्री कृष्ण और रुक्मणी उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।