खैरथल: पदम श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी का खैरथल में स्वागत, मेवात की लोक संस्कृति को पहचान दिलाने पर मिला सम्मान
मेवात की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध भपांग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रविवार दोपहर 1:00 बजे खैरथल में उनका स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने माला पहनाकर उनका सम्मान और स्वागत किया।