आदर्श नगर: आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम ने ऑटोलिफ्टिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें इलाके में बढ़ रही वारदातों को लेकर एसएओ आदर्श नगर ने एक टीम का गठन किया और गश्त तेज कर दी। आरोपी के पास से तीन दोपहिया वाहन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलम के रूप में हुई है।