नजीबाबाद: नजीबाबाद में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई
हरिकीर्तन मंडल नजीबाबाद के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026 बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकली गई
यात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए टीला मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ जी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रविवार को 7:00 से प्रारंभ होकर 10:00 तक यात्रा जारी रही।