चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने ग्राम जामली में मातम फैला दिया। जामली और पिपरखेड़ा के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक कुंदन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, कुंदन एक जिनिंग फैक्ट्री में श्रमिक था और दोपहर में घर खाना खाने आया था।