परसिया: खेडापति मंदिर की अस्थाई समिति के सदस्यों पर ली आपत्ति, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मां खेड़ापति मंदिर भंडारिया में हाल ही में तहसीलदार ने अस्थाई समिति का गठन किया है। इसको लेकर लगातार ज्ञापन सौंपे जा रहे है। सोमवार को तीन बजे वार्ड क्रमांक चौदह और पंद्रह चांदामेटा के नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्थाई समिति के दूसरे पक्ष के ग्यारह सदस्यों पर आपत्ति ली गई। इसे भंग कर पुरानी समिति रखने की मांग की गई।