ब्यावर: ब्यावर में कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश से पेड़ और बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला
Beawar, Ajmer | Apr 3, 2026 ब्यावर। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक बदले मौसम ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते शाहपुरा मोहल्ला स्थित सोलंकी गली में पानी की टंकी के पास एक विशाल पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही पास खड़ा बिजली का खंभा भी टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय गली में आवाजाही जारी थी, लेकिन गनीमत रही कि क