ललितपुर: NH-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खजरा निवासी अधेड़ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
नेशनल हाईवे 44 स्थित बांसी के पास रविवार रात्रि के समय खजरा निवासी बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।