घोसी: सेरथुआ गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे बाप बेटे को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सेरथुआ गांव से घोसी पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में घोसी पुलिस ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व बिजली बिल कलेक्शन करने गए दो युवक के साथ बाप बेटे ने मारपीट कर दिया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।