फुलवरिया: ओमान से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, हार्ट अटैक से हुई मौत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के एक युवक की खाड़ी देश ओमान में बीते मंगलवार को मौत हो गई। प्रक्रिया पूर्ण होते ही युवक का शव शुक्रवार देर शाम उनके घर पहुंचा। जहां चारों तरफ चीख पुकार मच गई।मृत युवक बथुआ बाजार निवासी जुगवाल चौहान के 40 वर्षीय पुत्र बलिस्टर चौहान बताया जा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व भी वह रोजी-रोटी की तलाश में ओमान गए हुए थे।