सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार के शाम 5:00 बजे बाइक बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल सियार भटगांव निवास मुकेश यादव के भाई मनीष कुमार ने बताया कि वे लोग बाजार आए हुए थे वहां से लौटकर घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही बुलेट चालक ने बाइक में धक्का मार दिया।