पंचायत प्रधान देश राज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रधान और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।