बरेली: बरेली में 5 करोड़ की मेगा गोशाला! अब एक हजार से ज्यादा बेसहारा गोवंश को मिलेगा नया आशियाना
बरेली में बेसहारा गोवंश के संरक्षण की दिशा में बरेली छावनी परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को ठिरिया रोड स्थित प्रस्तावित आधुनिक गोशाला का भूमि पूजन प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन की मौजूदगी में किया। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस अत्याधुनिक गोशाला में