बीना: पुणे-गोरखपुर-पुणे के बीच प्रतिदिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होगा लाभ
Bina, Sagar | May 4, 2026 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन को विस्तारित करते हुए समर स्पेशल के अंतर्गत चलाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। यह समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। यह ट्रेन पुणे से गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी।