रसूलाबाद: दया गांव के पू0 मा0 विद्यालय में अज्ञात चोरों ने बोला हमला हजारों का सामान किया पार,प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दया गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और विद्यालय में रखे हजारों के समान को उड़ा ले गए सुबह विद्यालय में अध्यापक ने ताला टूटा देखा तो दंग रह गए इसके बाद उन्होंने रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की।