फुलेरा मु. सांभर: रेनवाल जोबनेर सड़क मार्ग पर खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, श्रद्धालु घायल
रेनवाल जोबनेर सड़क मार्ग पर पचकोडिया के समीप खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आज दोपहर करीब 3 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक कार पलटने के बाद आसपास के इलाके में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और लोगों ने कार से लोगों को बाहर निकाल कर राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।