गढ़वा: गढ़वा जिले के बड़गढ़ प्रखंड के टेहरी पंचायत में बुढ़ा गांव की मनरेगा योजनाओं का किया गया जांच
Garhwa, Garhwa | Jan 12, 2025 ग़ढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखण्ड के टेहरी पंचायत के बुढ़ा पहाड़ स्थित बुढ़ा गांव में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का मनरेगा लोकपाल शुशील तिवारी ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पशु शेड, बिरसा सिंचाई कुप संवर्धन योजना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लोकपाल ने पशु शेड में प्लास्टर करने , अधुरे कूप में दो फीट ऊंचे मुंडेर का निर्माण आदि की जानकारी दी।