गरौठा: चकाडोरी आश्रम में 22 मई से श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ होगा, तैयारियां पूर्ण
ककरबई स्थित सिद्धपीठ चकाडोरी आश्रम में 22 मई से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं सामूहिक कन्या विवाहोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोजन में कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा, अखंड रामायण पाठ, रामलीला और विशाल भंडारे सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, बिजली और पानी की विशेष व्यवस्था की गई है।