लाडपुरा: कोटा में दुकान के बाहर पटाखे फोड़ने पर विवाद, मना करने पर बदमाशों ने शॉप में घुसकर की मारपीट और रुपए चुराए
Ladpura, Kota | Oct 25, 2025 कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 22 अक्टूबर की रात साढ़े 9 बजे के आसपास की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर है।