लाडपुरा: कोटा में बदमाशों ने 2 जगहों पर की मारपीट, युवक को सरिया और डंडों से पीटा, पहले पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Ladpura, Kota | Oct 25, 2025 कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम नगर कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने दो जगहों पर जमकर मारपीट की। बदमाशों ने डंडों और सरियों से एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की, वहीं दूसरे युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।