लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय रामू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भांजा विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसान पथ स्थित एक लॉन से वेटर का काम खत्म कर घर लौट रहे थे।