मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में खेत में लगी भीषण आग, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
मोहनलालगंज के सिसेंडी क्षेत्र स्थित बड़ा शिवाला मंदिर के पास रविवार को खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि सिसेंडी निवासी वीरेंद्र शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला का खेत आग की चपेट में आया।