मंगलवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा के पास ग्राम समाज की भूमि से जेसीबी द्वारा मिट्टी का अवैध रूप खनन करने की शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर सीओ नगीना को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जांच के लिए निर्देशित किया गया है।