चूरू: DTO इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने जिला मुख्यालय पर की कार्रवाई, एक ही नंबर की 2 बसों को सीज कर डीटीओ ऑफिस चुरू में खड़ा किया
Churu, Churu | Jul 4, 2025 चूरू डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने शुक्रवार को जिलामुख्यालय पर कार्यवाही करते हुए एक ही नंबर की दो बसों को सीज किया है। साल 2018 से करीब 15 लाख रुपए का टैक्स बस पर बकाया चल रहा था। इनमें एक बस चोरी की या कबाड़ से खरीदे जाने की संभावना जताई गई है। इनमें एक बस चूरू- सरदारशहर रोड़ पर दौड़ रही थी जबकि एक बस घर के आगे खड़ी थी।