रादौर: स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग कर आत्मनिर्भर अभियान को मजबूत करें: भाजपा जिला उपाध्यक्ष
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मुंजाल ने गांव खेड़ी लक्खा सिंह की मार्केट में दुकानदारों व लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे जानकारी दी वहीं दुकानदारों को स्वदेशी सामान अधिक से अधिक बेचने व लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया। मुंजाल ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग कर व भारतीय उद्यमियों व कारीगरों का समर्थन कर हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते है।