कैथवाड़ा थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अन्य साइबर ठगों के बारे में भी पूछताछ की और भी ठगों के नाम सामने आए जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जिन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। रविवार को पुलिस ने 5 बजे आरोपियों को जेल भेजा।