चिड़ावा कस्बे स्थित कृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में बुधवार को प्रशासन व निजी फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोजगार मेले में 12 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई। जिन्होंने योग्यता के अनुसार योवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए।