धार: कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी अमझेरा में चोरी-छिपे बिक रहा चाइना डोर, पक्षी हो रहे शिकार
चाइना डोर को लेकर धार कलेक्टर द्वारा जानलेवा चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा इसे बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही कि जा रही है। इसके बावजूद ग्राम अमझेरा मे कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित चाइना डोर को चोरी छिपे बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे है। वही लोगो मे भी जागरूकता का आभाव है जिसके चलते हादसे भी हो रहे है।