मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मजदूरी करने खोड़ी जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब दस मजदूर सहित महिलाएं घायल हुई हैं।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। सड़क पर मोड होने के कारण संतुलन बिगड़ने वह वाहन पर कंट्रोल नहीं कर पाया।