खजनी: कुरी बाजार में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल, चालक फरार
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पूर्व चंद चौराहे पर शुक्रवार शाम लगभग 4:40 बजे सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग के पैर में चोट आई, जबकि उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।