अनूपपुर: भालूमाड़ा की बेटी आकृति मिश्रा ने बढ़ाया अनूपपुर का गौरव,विश्व रामायण सम्मेलन की विजेता बन छह दिवसीय श्रीलंका रवाना
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी आकृति मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जबलपुर में आयोजित चतुर्थ विश्व रामायण सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित मायरा (मेकिंग यूथ रामायण एम्बेसडर) ऑनलाइन प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर आकृति मिश्रा भी रही।