बलौदा: आंधी-तूफान में विशाल पेड़ सड़क पर गिरा, दोनों ओर जाम, सड़क से पेड़ हटाने की कवायद जारी, बलौदा का मामला
जांजगीर चांपा के बलौदा में आंधी-तूफान के चलते विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया है. इससे सड़क की दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई है और वाहनों की कतार लगी हुई है। इधर, सड़क से पेड़ हटाने की कवायद जारी है. पेड़ गिरने से मेन रोड जाम है. राहत की बात रही कि कोई सड़क से गुजर नहीं रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, स्थानीय लोगों के द्वारा पेड़ को हटाया जा रहा है।