दलौदा: आक्या में नाबालिग किशोरी का शव मिलने पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर साढ़े चार घंटे जाम
मंदसौर जिले के आक्या गांव में नाबालिग किशोरी का शव कुएं में मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया,परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध में महू-नीमच हाईवे पर करीब साढ़े चार घंटे चक्का जाम रहा,जिससे 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है,