पत्थलगांव: पत्थलगांव रेंज में 30 हाथियों का दल घुसा, कई गांवों में किया नुकसान, दहशत का माहौल
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में 30 जंगली हाथियों के दल के प्रवेश से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह दल लैलूंगा वन परिक्षेत्र से होते हुए पत्थलगांव रेंज के खाडामाचा परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक RF-986 (पीठाआमा जंगल) में विचरण कर रहा है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हाथियों के इस दल में 4 नर, 18 मादा और 8 शावक शामिल हैं। हाथियों ने क्षेत्र के कई गांव