गोला: गोला क्षेत्र में गेहूं के डंठलों में भीषण आग, कई गांवों में मचा हड़कंप; घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Gola, Gorakhpur | Apr 23, 2026 गोला क्षेत्र में गुरुवार को गेहूं के डंठलों में अचानक भीषण आग लगने से कई गांवों में हड़कंप मच गया। सेमरी, सुरदापार, सरया, अवरूस, चौकड़ी, दीपगढ़ और मदरिया सहित कई गांव इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और कुछ समय के लिए ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.