नवाबगंज: बड़ागांव में मेंथा की फसल में कीटनाशक दवाओं का ड्रोन से छिड़काव, किसानों को मिली राहत
बाराबंकी के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव में आज शनिवार लगभग 2:00 बजे मेंथा की फसल में ड्रोन से नैनो यूरिया और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आसानी से किया गया। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पहले वे पीठ पर मशीन लादकर कई घंटों तक खेत में दवा का छिड़काव करते थे। इसमें अधिक मेहनत और समय लगता था।