हरदोई: सड़क हादसे में घायल युवक ने सातवें दिन तोड़ा दम, सुरसा थाना क्षेत्र के ताजपुर पुलिया मोड़ के पास हुआ था हादसा
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2025 सुरसा थाना क्षेत्र के सरदारगंज भिरिया गांव निवासी नन्हेंलाल सुरसा थाने के सामने सैलून की दुकान चलाते थे।परिजनों ने बताया 29 अक्टूबर की शाम वह सैलून की दुकान बंद कर पड़ोसी गांव खजुराहरा निवासी एक युवक के साथ घर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में ताजपुर पुलिया मोड़ के पास बाइक से उतरकर वह साइड में खड़े थे तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।