हरदोई: मूक-बाधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2025 कोतवाली देहात में 4 नवम्बर को एक मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था, आरोपी की तलाश में जुटी देहात पुलिस को बुधवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि आरोपी शुगर मिल कालोनी के पास जंगलों में छिपा है। पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर अभियुक्त रोहित को गिरफ्तार करने के लिए घेराबन्दी की गई तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया,पुलिस ने जवाबी कार्यवायी की।