हरदोई: श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2025 सांडी रोड स्थित माँ कृष्णप्रिया भवन में 5 नवंबर से 9 नवम्बर तक होने वाली श्रीमद भागवत कथा के लिए राम जानकी मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।इससे पूर्व श्रीराम जानकी और फिर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।इसके बाद गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में भक्त नाचते झूमते चले,बड़ी संख्या में महिलाएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुयीं।