पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज के दाम 2211 रुपए क्विंटल तक पहुंचे, नए लहसुन के दाम 10 हजार रुपए क्विंटल तक रहे
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज 2211 रुपए और नया लहसुन 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। पिछले कुछ दिनों से प्याज और लहसुन के दाम में लगातार उतार चढ़ाव सामने आ रहा है। मंडी कर्मचारी से शुक्रवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में प्याज की 4400 कट्टे आवक हुई। जो 500 रुपए से लेकर 2211 रुपए क्विंटल तक बिका।