धमतरी में एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर के स्कूल, कॉलेज और गांवों में नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम खरेगा हाई स्कूल में छात्रों को जागरूक किया।