रंगरा प्रखंड अंतर्गत बड़ी बैसी स्थित महाश्मशानी माता उग्रकालिका सिद्धशक्तिपीठ में भगवान दत्तात्रेय जयंती सह सत्संग के मौके पर गुरुवार की देर रात तक जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महराज के सानिध्य में कई कार्यक्रम संपन्न हुए। सबसे पहले मां काली का विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ।