पिछोर क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा खेल मैदान में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पंचायत स्तरीय विधायक कप सेमीफाइनल मुकाबलों का क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने किया सेमीफाइनल मैच का भव्य शुभारंभ। इसी दौरान भाजपा विधायक जी ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद टॉस करवा कर मैच शुभारंभ किया गया।इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।