बेतिया। 3 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हरिवाटिका चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई। मझौलिया स्थित अपने निजी क्लीनिक से जोगा पट्टी जा रहे डॉ. संजय कुमार को एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।