ऊंचाहार: सवैया तिराहे पर कैबिनेट मंत्री के कार्यालय को जाने वाली सर्विस रोड गड्ढे में तब्दील, मरम्मत की मांग
ऊँचाहार के सवैया तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय के कार्यालय को जाने वाली सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो गई, वहीं विधायक से मंत्री बने डॉ पांडेय से व प्रशासन से लोगों ने बरसात से पहले सर्विस रोड के मरम्मत की मांग की है।सोमवार को कवरेज के दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश फौजी समेत अन्य लोगों ने बताया भारी समस्या है।