*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अरवल में विरोध मार्च एवं पुतला फूंका गया*
*मुख्य चुनाव आयुक्त SIR के जरिय वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की हैं महानंद सिंह*
देश की आजादी के बाद संविधान में सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार अनुच्छेद 326 मिला है भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त संविधान को ताख पर रखते हुए आम नागरिकों की वोट काट रही है
भाकपा माले के पूर्व विधायक कॉ महानंद सिंह उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में देशव्यापी विरोध दिवस एवं पुतला फूंका गया ।
संबोधित करते हुए महानंद सिंह ने कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस आम नागरिकों की चुनाव आयुक्त के जरिए वोट काटकर सत्ता में बैठे रहना चाहती है। जिस तरह से 2023 में विपक्ष की सांसदों की सदस्यता निलंबन कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर केश नहीं करने का कानून पास कर दिया और इस कानून के जरिए ज्ञानेश कुमार देश की जनता को और विपक्ष की पार्टी को बर्बाद करने में लगी है। एस आई आर में वोट को काटने का काम किया गया है
और भाजपा आरएसएस सरकार को फायदा पहुंचाने में है।
चुनाव आयोग के तीन सदस्यों के राय से चुनाव होता है लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो सदस्यों के असहमति जताते हुए भी अपना काम करते गए ।
जबकि विपक्ष की पार्टियां 2025 से ही चुनाव आयोग के कामों पर और सत्ता में बनी मोदी सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक के फरियाद लगाई
लेकिन कोई फायदा नहीं मिला 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस में खबरों से पूरे देश में वोट चोर मोदी और ज्ञानेश कुमार की पोल खुल गई है।
मोके पर शाह शाद, सुऐब आलम, रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना कुमार लीला वर्मा ,नंद किशोर कुमार, बादशाह प्रसाद, नीतीश कुमार, अरविंद कुमार,
कार्यकाल
सचिव,
बादशाह प्रसाद, 26 सितंबर 2026 अरवल*
Arwal, Arwal | Sep 26, 2026