बख्तियारपुर: मंझौली गांव के सामने एचपी पेट्रोल पंप के निकट फोरलेन पर सड़क हादसे में बाईक सवार दो चचेरे भाई घायल,एक की हालत गंभीर
पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर मंझौली गांव के सामने एचपी पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार रात करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाई राहुल कुमार और रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों बख्तियारपुर के चंपापुर स्थित बदलू बगैचा निवासी हैं और वैशाली जिले के सैदाबाद रुस्तमपुर में अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटना