औराई: बभनगामा गांव में पीकप वैन की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत, चालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा पश्चिमी गांव में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे में एक पिकअप से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप को घेर लिया। मौका देख उसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। लोगों ने जब पिकअप की जांच की तो उसमें पांच लीटर देसी शराब मिली।