नावकोठी: पहसारा के सेवानिवृत्त शिक्षक फुलेना सिंह के निधन के बाद किया देहदान, पटना आईजीएमएस में प्रक्रिया पूरी
पहसारा कि सेवानिवृत्त शिक्षक फुलेना सिंह के निधन उपरांत उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा कार्य एवं शोध कार्यों के लिए आईजीएमएस पटना को दान कर दिया गया है। पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के मौजूदगी में दधीचि देहदान समिति के पदाधिकारी की उपस्थिति उनके पार्थिव शरीर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना को सौंपा गया है।