खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने हत्या सह डकैती के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार।
खुसरूपुर पुलिस ने हत्या सह डकैती के फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने यह इश्तेहार फतुहा थाना क्षेत्र के रयपुरा निवासी जगदेव प्रसाद के पुत्र अमित कुमार के घर पर विधिवत्त चिपकाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 3/17 डकैती सह हत्या मामले मे अमित कुमार फरार चल रहा है।